Breaking News

बिल्सी: नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बिल्सी। स्थानीय नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को साइबर अपराध एवं उसके नियंत्रण को लेकर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस से स्वास्तिक वाष्र्णेय, अरुण और मयंक ने प्रभावशाली विचार रखे, जबकि ब्लू हाउस से तनु पाठक, आकांक्षा और रूबी ने साइबर अपराध से बचाव पर अपने विचार व्यक्त किए। रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की आकांक्षा, काजल और कन्यावती तथा व्हाइट हाउस की मोहिनी, ज्योति, तनु भाटी और मनु भाटी ने आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में व्हाइट हाउस से मनु भाटी, ब्लू हाउस से काजल, ग्रीन हाउस से अर्शिता आर्य और रेड हाउस से आफरीन ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और साइबर जागरूकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह, सचिन उपाध्याय, विपिन कुमार, लव कुमार, अरविंद वर्मा, पुरुषोत्तम शाक्य, गौरव शर्मा, उपेंद्र शाक्य, उदयभान सिंह, मोहित, अजय गिरी, अक्षय सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, प्रिया सिंह, रीना मिश्रा, चंद्रबाला, कविता और इंदिरा माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

— संवाददाता: गोविन्द देवल, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!