Breaking News

बिल्सी: हनुमान जी पर विशेष चोला चढ़ाकर श्रृंगार और भोग वितरण

Spread the love

बिल्सी। तहसील रोड स्थित तहसील मोड़ पर मंगलवार को श्री शिव शक्ति ओम मंदिर में श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी पर विशेष चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया। इसके बाद भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

इसी तरह मोहल्ला संख्या चार, सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा एवं भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया और विशेष चोला चढ़ाया। पूजा-अर्चना और भोग के बाद हनुमान चालीसा का पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। महंत ने कहा कि जो भी भक्त बाबा पर श्रद्धा के साथ चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

वहीं, गुधनी स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया, पूजा-अर्चना की और आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …