Breaking News

बिल्सी: पत्रकार से मारपीट व धमकी के मामले में सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

Spread the love


बिल्सी। सनराइज अस्पताल, बरेली में कवरेज के दौरान पत्रकार संतोष कुमार शाक्य के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सामाजिक लोगों ने मंगलवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 28 नवंबर 2025 को ताहरपुर निवासी युवक की मृत्यु की रिपोर्टिंग के दौरान अस्पताल के मैनेजर और स्टाफ ने पत्रकार से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना इज्जतनगर में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

समाजसेवी चंद्रशेखर उर्फ टिंकू शाक्य के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड में कथित हेराफेरी, कमजोर वर्ग के शोषण और एंबुलेंस के जरिए मरीजों को गुमराह कर भर्ती करने के आरोप भी लगाए गए।

ज्ञापन में पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई। इस दौरान गंगासहाय मौर्य, राजाराम शाक्य, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सोनू यादव, अनुराग कुमार, ओमप्रकाश सिंह, संजीव कुमार सहित कई सामाजिक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …