Breaking News

कृषि इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

बदायूँ | मुजरिया

संवाददाता: गोविंद देवल

कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी, मुजरिया में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन स्काउट–गाइड सदस्यों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तकनीकें, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला तथा समाजसेवा के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को जल, जंगल और जमीन जैसी प्रकृति की अमूल्य धरोहरों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह सोलंकी ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा और अद्भुत क्षमता होती है, यदि इसे सही दिशा मिले तो वे सृजनात्मक कार्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करती है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को जागृत करती है। वर्तमान परिवेश में यह प्रशिक्षण युवाओं को प्राकृतिक आपदाओं, आकस्मिक परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाता है तथा उन्हें धैर्यवान, संयमित और आत्मनिर्भर बनाता है।

विद्यालय प्रबंधक सत्यपाल सिंह सोलंकी ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क का विकास होता है, जो उन्हें जीवनभर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वरिष्ठ शिक्षक अवधेश शर्मा ने प्रतिभागियों की टोलियां गठित कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं तथा टोली संचालन, अनुशासन और सहयोग से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर शिक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश, पुष्पेंद्र, उषा यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …