Breaking News

बदायूँ में सुनार की दुकान पर लूट के प्रयास का मामला, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। जनपद बदायूँ में थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम खितौरा में सुनार की दुकान पर लूट के प्रयास की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पीड़ित सुनार से वार्ता कर घटना से जुड़े तथ्यों को विस्तार से सुना। साथ ही आसपास के लोगों से भी बातचीत कर संदिग्ध गतिविधियों और घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है, हालांकि पुलिस की तत्परता से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!