Breaking News

कादरचौक विकास खंड में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। कादरचौक विकास खंड के सभा गार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण पंचायत सहायकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और ग्राम पंचायतों की आय एवं प्रशासनिक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण साबित हुआ।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं सुषमा राठौर ने फैमिली आईडी, आई-गोट पोर्टल के साथ-साथ ओएसआर (Own Source Revenue) के उद्देश्य, स्रोत एवं लक्ष्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि तालाब में मछली पालन, दुकान, डेरी, कूड़ा कलेक्शन जैसे व्यवसायों के साथ-साथ सामुदायिक भवन, बाजार, मेला, टू-व्हीलर व फोर-व्हीलर कर, भवन कर, जलकर, फेरी वालों एवं होर्डिंग पर कर लगाकर ग्राम पंचायत की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।
वहीं मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर एवं मोहम्मद हसन ने ग्रामीणों को जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान, प्रकाश कर तथा पंचायत सहायकों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर ओएसआर के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने की अपील की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुकुम सिंह, शिव कुमार, नरेश कुमार, ऋषभ, विजय बाबू, सीमा गुप्ता, रीना, गुड़िया, बबलू, उमाशंकर, श्यामवती, श्रीपाल, जीशान शाहरुख, हरेंद्र यादव सहित अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण पंचायत सहायकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास को नई दिशा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!