बिल्सी। बिसौली कोतवाली से स्थानांतरण होकर आए सब-इंस्पेक्टर विदेश कुमार शर्मा ने रविवार को बिल्सी कस्बा चौकी का प्रभार संभाल लिया। नई जिम्मेदारी ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य नगर को अपराध मुक्त बनाना है।
एसआई शर्मा ने कहा कि वह पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अपराध पर नियंत्रण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चौकी प्रभारी के रूप में उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील भी की।
Budaun Amarprabhat