Breaking News

लेफ्टिनेंट बनी प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता का भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर दी सलामी

Spread the love

बदायूं। प्री-कमीशन कोर्स पूरा कर लेफ्टिनेंट पद पर अलंकृत होने वाली राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता आज कॉलेज लौटीं और उनका स्वागत कॉलेज परिसर में भव्य रूप से किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित मार्च पास्ट के साथ सलामी दी और ‘जय हिंद’ के नारों से परिसर गूंज उठा।
कॉलेज के मुख्य द्वार पर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई सहित अन्य शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। प्राध्यापिकाओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और आपसी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेट्स ने फूलों की वर्षा कर डॉ. श्रद्धा की उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, शिखा मिश्रा, सत्यम यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सौरभ कुमार, सिया तोमर, अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, नेहा शर्मा, विधि तोमर, निशा, आशी, सोनल राठौड़, ओमेंद्र, सक्षम, ऋषभ गौतम, पुष्पेन्द्र, अरविंद, पवन यादव, हर्षित यादव, अनूप, दीपक, काजल सहित कई छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे। कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!