Breaking News

बदायूं: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love


बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं में हाल ही में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्राचार्य गिरजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि कहानी शिक्षण एक कला है जो बच्चों के लिए रोचक भी होती है।
वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं, ताकि नवाचारी शिक्षकों की प्रतिभा को आगे लाया जा सके।
कार्यक्रम की नोडल गीता सिंह ने बताया कि कहानी सुनाओ प्रतियोगिता प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित की गई थी। दोनों स्तरों पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि चयनित प्रतिभागी आगामी निर्देशों के अनुसार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक समिति के जज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बबिता यादव, डॉ. शालू गुप्ता और डॉ. प्रेमचंद की मुख्य भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …