Breaking News

रेगालिया कॉलोनी में घर में घुसकर लूट, 2 लाख 50 हजार और जेवरात लेकर बदमाश फरार

Spread the love

बदायूँ। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत रेगालिया कॉलोनी की निवासी श्रीमती प्रीति वर्मा (सहायक परियोजना अधिकारी, डूडा) के घर आज शाम करीब 6.45 बजे चार अज्ञात बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की। महिला मंदिर से पूजा करके लौट रही थीं, तभी बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में प्रवेश कर गए।
लूट के दौरान बदमाशों ने महिला को बन्धक बनाकर रखा और घर से 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, 2 सोने के हार, 4 चूड़ियां, 8 अंगूठियां, 1 चैन और ढाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए सर्विलांस/एसओजी टीम समेत थाना पुलिस की टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
श्रीमती प्रीति वर्मा की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 611/25, धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!