Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ ने अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल
बदायूँ। महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बदायूँ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार कुल छह पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
प्रतियोगिता में सुहालिया खान ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, प्राची गुप्ता और विपिन ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज के लिए और दो कांस्य पदक दिलाए।
हिमांशु ने पोल वॉल्ट और हाईजंप में शानदार प्रदर्शन कर दो रजत पदक अपने नाम किए। इसके अलावा 4×100 मीटर रिले टीम ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। रिले टीम में विपिन, अजय यादव, मोहित और मोहित कुमार शामिल थे।
राजकीय महाविद्यालय बदायूँ के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए कुल छह पदकों में दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिवार में हर्ष व्याप्त है।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार सहित कॉलेज के सभी शिक्षक खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!