Breaking News

बदायूं में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों का जोरदार विरोध

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन की दमनकारी नीतियों के विरोध में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों में प्रदर्शन कर दिनांक 29 नवम्बर 2025 को जारी किए गए कार्यवृत्त की प्रतियां दहन कर दीं।
संगठन ने बताया कि पावर कार्पोरेशन ने अपने ही आदेशों का उल्लंघन करते हुए लगभग 15,000 आउटसोर्स कर्मचारियों की छटनी की, 55 वर्ष की आयु का हवाला देकर अनुभवी कर्मचारियों को हटाया, वेतन निर्धारण में गड़बड़ी की और घायल कर्मचारियों के कैशलेस इलाज एवं खर्च की भरपाई नहीं की।
26 नवम्बर 2025 को शक्ति भवन लखनऊ में प्रबंधन और संगठन के बीच हुई बैठक में सहमति बनी थी कि कर्मचारियों की छटनी नहीं की जाएगी, हटाए गए कर्मचारियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा और घायल कर्मचारियों के खर्च की भरपाई की जाएगी। लेकिन 29 नवम्बर 2025 को जारी कार्यवृत्त सहमति के अनुरूप नहीं होने के कारण संगठन ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया।
बदायूं जनपद के इस्लामनगर, रुदायन, बिसौली, परवेज नगर, मुड़िया, दिसौलीगंज, वजीरगंज, खितौरा, बिल्सी, सहसवान, दातागंज, बदायूं शहर, सलारपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों में सैकड़ों कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधन की नीतियों का विरोध किया और कार्यवृत्त की प्रतियां जलाईं।
प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि “सरकार और प्रबंधन की दमनकारी नीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। मजदूर पीछे नहीं हटेंगे और इसके लिए रोड से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेंगे।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!