बदायूं।
आज ब्लूमिंगडेल स्कूल के मैदान में ब्लूमिंगडेल स्कूल के शिक्षकों और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बदायूं के शिक्षकों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ डीपीएस के निर्देशक संदीप भारती एवं विवेक भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर डीपीएस के उपप्रधानाचार्य राजीव सामंतो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
ब्लूमिंगडेल स्कूल की टीम डेल मास्टर्स के कप्तान एवं स्कूल के मैनेजिंग हेड ईशान मेंदीरत्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान ईशान मेंदीरत्ता ने 26 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दी, साथ ही गेंदबाजी में भी विकेट हासिल किए।
डेल मास्टर्स की ओर से रवि ने शानदार 141 रन, निशांत ने 42 रन और तेजेन्द्र सोलंकी ने 35 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम 222 रन ही बना सकी। डीपीएस की ओर से अमित शर्मा ने 51 रन, शैलेन्द्र ने 37 रन और सुमित शर्मा ने तेज गति से 34 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार डीपीएस के अमित शर्मा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रतीक सक्सैना (डीपीएस) को प्रदान किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि संदीप भारती, आशीष और राजीव सामंतो द्वारा वितरित किए गए।
डेल मास्टर्स की ओर से उपकप्तान एवं स्कूल प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक अजय शर्मा और राहुल माहेश्वरी ने सुनाया।
मैच के समापन पर प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों, आयोजकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। खेल भावना और आपसी सौहार्द का यह मुकाबला दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
Budaun Amarprabhat