Breaking News

नागपुर फिजिकल अकादमी में प्रशिक्षित अग्निवीरों का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान| बिसौली
तहसील क्षेत्र के नागपुर स्थित फिजिकल अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर लौटे अग्निवीरों का भव्य एवं गौरवपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान अकादमी परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर अग्निवीरों का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने अग्निवीरों के अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
अग्निवीरों ने भी प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभव साझा किए और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर नागपुर फिजिकल अकादमी के कोच रजत यादव ने बताया कि बीते दो वर्षों के अंतराल में अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त 35 युवाओं का पुलिस और सेना में चयन हुआ है, जो अकादमी के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अग्निवीरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और युवाओं से सेना व पुलिस सेवा में जाने के लिए मेहनत व अनुशासन अपनाने का आह्वान किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …