Breaking News

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी का जन्मदिन सेवा और सादगी के साथ मनाया गया

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान| बिसौली
नगर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज माहेश्वरी का जन्मदिन सोमवार को उत्साह और सामाजिक सेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चाहने वालों ने केक काटकर एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में माहेश्वरी परिवार की ओर से दिव्यांग आश्रम में दिव्यांगजनों को अंगवस्त्र वितरित किए गए, वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. माहेश्वरी के समाजसेवा और चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक आशुतोष मौर्य, संजय गर्ग, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, डॉ. नवदीप माहेश्वरी, डॉ. शिवानी माहेश्वरी, डॉ. पवी माहेश्वरी सहित परिवार के सदस्य और शुभचिंतक मौजूद रहे। इसके अलावा नव्या, वर्णिका, सार्थक, देवांग, विराज, शशिबाला, मनीषा, संध्या, डॉ. अंकुश गुप्ता, अवनीश शर्मा, शुभम गर्ग, आई.एम. खान, गौरव वार्ष्णेय, जगदीश पाल, मितुल वार्ष्णेय, पप्पू यादव, सौरभ गुप्ता, मनोज टाटा, श्रीदत्त सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. मनोज माहेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजसेवा की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …