Breaking News

रुहेलखंड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
वैशाली फिल्म क्रिएशन की ओर से आगामी 29, 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले चार दिवसीय रुहेलखंड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर जनपद के कला एवं संस्कृति प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के गुरुद्वारा सभागार जोगीपुरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. गीतम सिंह ने की।
बैठक में रुहेलखंड महोत्सव-2026 के सफल आयोजन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, साहित्यकार अशोक खुराना एवं मदन मोहन लाल को महोत्सव का संरक्षक मनोनीत किया गया।
वरिष्ठ समाजसेवी विपिन कुमार अग्रवाल को कार्यक्रम का अध्यक्ष, दीपक सक्सेना एडवोकेट को संयोजक, जबकि सुभाष मैथिल, दिनेश गुप्ता ‘बंटी’ एवं संतोष कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सर्वेश भारती एवं भावेश चंद्र सक्सेना को सचिव, दिलीप कुमार अग्रवाल को मीडिया प्रभारी तथा रवेन्द्र मोहन सक्सेना को मंच संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सलाहकार एवं परामर्शदाता समिति में डॉ. गीतम सिंह, वीरेंद्र ढींगड़ा, मोहम्मद असरार एवं विपिन जोहरी को शामिल किया गया। महिला मंडल के लिए डॉ. उमा सिंह गौर को अध्यक्ष एवं ब्रोनिका स्पेंसर को सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक में महेश मित्र, भूराज सिंह लायर, भारत शर्मा ‘राज’, नरेश कुमार शर्मा, आमिर सुल्तानी, सरला चक्रवर्ती, सुनील कश्यप एड., विनोद जौहरी एड., सुमन कश्यप एड., नरगिस बॉबी सिद्दीकी, ऋतुराज खुसारिया, स्वीटी गुप्ता, सचिन भारद्वाज ‘यशोधर’, इकबाल असलम, अफसर अली, जुबेर अहमद, अमन मयंक शर्मा एवं विनोद कुमार सक्सेना ‘बिन्नी’ सहित अनेक कला एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर वैशाली फिल्म क्रिएशन के निदेशक अशोक कुमार सक्सेना ने महोत्सव में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं बॉलीवुड कलाकारों की संभावित उपस्थिति की जानकारी दी और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!