Breaking News

जिला कोल्ड स्टोर संगठन की रजत जयंती पर प्रदेश स्तरीय भव्य सभा आयोजित

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान| बिसौली
जिला कोल्ड स्टोर संगठन द्वारा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन की एक भव्य प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजन एमजी ग्रीन रिजॉर्ट, मुड़िया में किया गया। यह आयोजन जिला संगठन के लिए गौरव का विषय रहा, जिसमें प्रदेश सहित देशभर से कोल्ड स्टोरेज उद्योग से जुड़े पदाधिकारी एवं शीतगृह स्वामी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कोल्ड स्टोरेज फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल रहे। विशेष अतिथियों में उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन जिंदल, उत्तराखंड के सचिव रामचंद्र अग्रवाल तथा उत्तर प्रदेश के सचिव यश कुमार मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत जिला कोल्ड स्टोर संगठन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर जिला सचिव विनय वार्ष्णेय ने संगठन की 25 वर्षों की यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। सभा में उत्तर प्रदेश के 34 जिलों से आए लगभग 350 शीतगृह स्वामियों एवं 50 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि मुकेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में शीतगृह उद्योग को नई तकनीक से जोड़ने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और आधुनिक प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया। वहीं उत्तर प्रदेश कोल्ड संगठन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने किसानों को बेहतर बीज उत्पादन एवं सुरक्षित भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने को संगठन की प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम का संचालन मुदित अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष उमेश वार्ष्णेय तथा कार्यकारिणी सदस्य संदीप अग्रवाल और राहुल गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …