Breaking News

आसफपुर पुलिस चौकी पर स्थानांतरण पर विदाई व स्वागत समारोह, संभ्रांत लोगों में दिखा उत्साह

Spread the love


संवाददाता: दानवीर सिंह | आसफपुर (बदायूं)
शासनादेश के तहत जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बदायूं के पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की पुलिस चौकी आसफपुर के प्रभारी अली मियां जैदी का स्थानांतरण थाना कादर चौक क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहम्मदगंज किया गया है। वहीं थाना उसावां में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक रामकुमार को आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर आसफपुर पुलिस चौकी में भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। निवर्तमान चौकी प्रभारी अली मियां जैदी को पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर, उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। वहीं नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार का भी पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विदाई समारोह के दौरान अली मियां जैदी ने नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार को भगवान राम का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
इस मौके पर नवागत चौकी प्रभारी रामकुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, कांस्टेबल अंशुल कुमार, सुनील कुमार, प्रशंक कुमार, होमगार्ड रामपाल सिंह, पीआरडी जवान छात्रपाल, मदनलाल, फालोवर जगदीश माली सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों में त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक, कवि पंकज कुमार पाराशरी, ग्राम प्रधान शिवजीत, पूर्व प्रधान पति पवन मिश्रा, सीकरी प्रधान पिता रामकुमार कोरी, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, मोहित यादव, अमित कुमार, पुलेंद्र सिंह, ईंट भट्टा स्वामी गजराज सिंह, दिनेश यादव, प्रेमपाल सिंह, डॉ. इसरार अहमद सिद्दीकी, देवपाल, मुशाहिद, एडवोकेट जावेद, मंजीत यादव, तौहीद अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनिर्मित पुलिस चौकी परिसर में आयोजित इस विदाई एवं स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस स्टाफ द्वारा सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई और आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!