Breaking News

प्रतिभा का महासंगम: मदर्स पब्लिक स्कूल समूह की अंतर शाखा प्रतियोगिता में निखरी बच्चों की प्रतिभा

Spread the love


बदायूं।
मदर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा अपनी चारों शाखाओं—बरेली, बीसलपुर, बदायूं एवं बहेड़ी—के विद्यार्थियों के लिए भव्य इंटर ब्रांच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को शामिल किया गया, जिसमें सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी छिपी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, टीम वर्क, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्रीमती शीबा खान, सुश्री सुनैना यादव एवं विद्यालय के चेयरमैन माननीय राजेश यादव द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ा दिया।
तीन दिवसीय समारोह के प्रथम दिन हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। हिंदी वाद-विवाद में नमामि शर्मा (बरेली) ने प्रथम तथा गौरांशी सेमवाल (बीसलपुर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद में कनक चौधरी (बदायूं) प्रथम और अंशिका कुमार (बरेली) द्वितीय स्थान पर रहीं। फोक नृत्य में बरेली शाखा प्रथम, बीसलपुर द्वितीय एवं बदायूं शाखा तृतीय स्थान पर रही।
समारोह के दूसरे दिन शतरंज, खो-खो एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खो-खो में बीसलपुर शाखा प्रथम, बहेड़ी द्वितीय एवं बरेली तृतीय स्थान पर रही। शतरंज में बरेली शाखा प्रथम तथा बीसलपुर द्वितीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय—तीनों स्थान बरेली शाखा के विद्यार्थियों ने हासिल किए।
अंतिम दिन शास्त्रीय गायन एवं नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। गायन प्रतियोगिता में बरेली शाखा प्रथम, बदायूं द्वितीय एवं बीसलपुर तृतीय स्थान पर रही। वहीं नाटक प्रतियोगिता में बदायूं शाखा ने प्रथम, बीसलपुर ने द्वितीय और बहेड़ी शाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सहभागिता की सराहना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राजेश यादव ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी अंतर शाखा प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने निरंतर अभ्यास, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्यों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रतियोगिता का सफल संचालन श्री आई.पी.एस. चौहान के कुशल नेतृत्व में किया गया, जिनके आयोजन कौशल की सभी ने सराहना की।
मदर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स परिवार ने इस प्रेरणादायक एवं चिरस्मरणीय आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!