Breaking News

बिल्सी। नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न

Spread the love


बिल्सी। रविवार को नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन होने से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
पदाधिकारियों का चयन
चुनाव में अनिल कुमार जैन सोनी को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष चुना गया, जबकि शरद कुमार जैन को प्रबंधक का पद मिला। इसी तरह, राकेश कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, चंद्रसेन माहेश्वरी को सह-प्रबंधक, और सतीश चंद्र महेश्वरी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
समिति के सदस्यों के रूप में सुधीर सोमानी, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार माहेश्वरी, हेमचंद वशिष्ठ, मियां जान, राजेश मालपानी एवं जयप्रकाश महेश्वरी को नामित किया गया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजकमल गुप्ता, राजनाथ और सचिन उपाध्याय को पदेन सदस्य बनाया गया।
समिति को दी गई बधाई
चुनाव प्रक्रिया के उपरांत नवगठित समिति को बधाइयां दी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र कुमार जैन, अमिता जैन, डॉ. राजकुमारी जैन, सत्यपाल सिंह सोलंकी, केपी सिंह, आलोक वाष्णेय, अजय गिरी, अक्षय सक्सेना, सोहेल खान, विपिन कुमार, उमेश प्रकाश सक्सेना, इंदिरा महेश्वरी और अमरीश महेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …