Breaking News

बिल्सी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अहम बैठक, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
बदायूं/बिल्सी, 26 दिसंबर: बिल्सी में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक अहम बैठक प्रमुख व्यवसायी अवधेश लड्डा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए सर्वसम्मति से विल्सी तहसील/नगर एवं युवा इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू और संचालन प्रमुख व्यवसायी अवधेश लड्डा ने की।
बैठक की शुरुआत में व्यापारियों की सहमति से जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की:
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: चंद्रसेन महेश्वरी
जिला उपाध्यक्ष: मृगांक जैन “टीटू”
बिल्सी तहसील अध्यक्ष: अजीत वार्ष्णेय
तहसील महामंत्री: आशीष जैन
कोषाध्यक्ष: संतोष गुप्ता
संगठन मंत्री: डॉ. विक्की जी
नगर इकाई में:
नगर अध्यक्ष: सचिन असावा
महामंत्री: सुमित वार्ष्णेय
कोषाध्यक्ष: प्रमोद जैन
युवा इकाई में:
युवा अध्यक्ष: विशाल वार्ष्णेय
महामंत्री: नीरज शर्मा
कोषाध्यक्ष: जाहिद हुसैन
जिला युवा मंत्री: निशिकांत माहेश्वरी
नगर मीडिया प्रभारी: प्रशांत जैन
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत उपस्थित व्यापारियों ने माल्यार्पण कर और मिठाई वितरण कर किया।
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बैठक में कहा कि वर्तमान दौर में व्यापारियों के लिए संगठित रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष की नीति अपनाने का संकल्प लिया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रसेन महेश्वरी ने कहा कि बिल्सी में मजबूत इकाई का गठन आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा और व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष अजीत वार्ष्णेय ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरा पालन करेंगे और प्रमुख बाजारों में संगठन को मजबूत कर व्यापारिक उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
नगर अध्यक्ष सचिन असावा ने कहा कि नगर के सभी व्यापारियों को संगठित कर संगठन के माध्यम से उनकी आवाज बुलंद की जाएगी।
युवा अध्यक्ष मोहित वार्ष्णेय ने कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन की नीतियों से अवगत कराकर युवा शक्ति को मजबूत किया जाएगा और इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी।
जिला उपाध्यक्ष मृगांक जैन “टीटू” ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों को परेशान करने पर रोक लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

अंत में व्यापारियों ने संचालन कर रहे प्रमुख व्यवसायी अवधेश लड्डा को संगठन में प्रमुख जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा। जिलाध्यक्ष ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व में उन्हें प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपील की कि वे पखवाड़ा दिवस में अपनी इकाई गठित कर सूची जिला कार्यालय को भेजें।
बैठक में जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, जिला संगठन मंत्री सर्वत हमीद खान, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, अजय वार्ष्णेय, अजीत गुप्ता, सूरज सागर, अमित बंसल, दीपक सक्सेना, सौरभ वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, सुमित सोनी सहित अन्य व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!