Breaking News

बिल्सी में सांसद खेल महोत्सव का शानदार समापन, छात्र-छात्राओं ने कबड्डी और वॉलीबॉल में किया प्रथम स्थान हासिल

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
बिल्सी: उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी में हुआ। इस स्पर्धा में नगर के इंटर कॉलेज बिल्सी की बालिका कबड्डी वर्ग और बालक वॉलीबॉल वर्ग की टीमें विजेता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. एल. वर्मा उपस्थित रहे। विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेलों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है। यह अनुशासन, नियमों का पालन और टीम भावना को विकसित करता है। खेल से आत्मविश्वास और साहस भी बढ़ता है।
खेल प्रशिक्षक वरूण कुमार सिंह और अमित दीक्षित के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं विजेता बनीं। प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका सम्मान किया।
विजेता छात्राओं में शामिल हैं:
दीक्षा शाक्य, महक गुप्ता, कल्पना शाक्य, नीतू यादव, शिखा, अंशिका, निराली गुप्ता, शिवानी, नैन्सी, प्रतिक्षा।
खेल महोत्सव में छात्रों ने न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बल्कि विद्यालय का मान भी बढ़ाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …