Breaking News

सैंडौला में अन्नपूर्णा भवन मॉडल शॉप के निर्माण का भूमि पूजन

Spread the love

संवाददाता : आई. एम. खान
बिसौली। शुक्रवार को ब्लॉक आसफपुर की ग्राम पंचायत सैंडौला में सरकारी उचित दर की दुकान के लिए अन्नपूर्णा भवन (मॉडल शॉप) के निर्माण का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण एवं पूर्ति निरीक्षक पियूष गंगवार उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जयपाल सिंह ने विधिविधान से हवन-पूजन कर भूमि पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन का निर्माण ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब तक कई ग्रामीणों को शिकायत रहती थी कि कोटेदार समय से राशन नहीं देता या राशन वापस कर देता है, लेकिन अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के बाद इस तरह की समस्याओं से निजात मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पूर्ति निरीक्षक पियूष गंगवार ने भी योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मॉडल शॉप बनने से राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी और पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न मिल सकेगा।
कार्यक्रम में पूर्ति कार्यालय से पूर्ति लिपिक अमित कुमार, रोहताश यादव, सौरभ उपाध्याय, राजन वार्ष्णेय, सोनदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रकृति बिना मांगे, मां की तरह देती है अनमोल उपहार : संजीव

Spread the love– स्काउट गाइड ने की स्काई साइकिलिंग, दिखाई हिम्मत बदायूं : भारत स्काउट …

error: Content is protected !!