Breaking News

बंदरों के आतंक से त्रस्त नगरवासी, पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Spread the love

संवाददाता : आई. एम. खान
बिसौली। नगर में बंदरों के बढ़ते उत्पात से हर क्षेत्र के निवासी परेशान हैं। आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर में आतंक मचा रहे बंदरों को पकड़कर दूर-दराज के जंगलों में छोड़े जाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका के अधिकारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। नागरिकों के अनुसार कई बार शिकायती पत्र देकर प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों द्वारा समस्या को अनसुना किया जा रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में बंदर बच्चों के हाथों से किताबें तक छीन लेते हैं। कई मोहल्लों में महिलाओं और बच्चों को बंदरों के काटने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका अधिकारियों को जनता की इस गंभीर समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।
नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बंदरों के आतंक से राहत नहीं मिली, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!