Breaking News

उझानी पुलिस ने 15 किलो डोडा छिलका के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं — संवाददाता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी के नेतृत्व में मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने 26 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर सरदार कोल्ड स्टोर के सामने, बरामालदेव-मानकपुर रोड, हाईवे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता:
देवचरन उर्फ देवपाल, पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम रायपुर, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ।
अभियुक्त के कब्जे से 15 किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-525/2025, धारा 8/15 NDPS Act के तहत पंजीकरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी है और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!