बदायूं — संवाददाता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम मदारपुर में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और झगड़े के मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं:
पवन कुमार, पुत्र भाऊ सिंह
छोटेलाल, पुत्र बुलाकीराम
नरेन्द्र, पुत्र चिम्मन सिंह
प्रमोद, पुत्र हेमपाल
अर्जुन, पुत्र भाऊ सिंह
आलोक, पुत्र गंगा सिंह
अशोक कुमार, पुत्र गंगा सिंह
ये सभी अभियुक्त मु0अ0स0 317/2025 धारा 191(2)/193(3)/190/115(2)/352/351(2)/110/118(1)/117(3) बीएनएस में वांछित थे। पुलिस ने इन्हें 26 दिसंबर 2025 को मदारपुर मोड़ से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना और वांछित अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करना
Budaun Amarprabhat