Breaking News

बिल्सी: ट्रक ने बिजली के खंभे से टकराया, तीन खंभे टूटकर सड़क पर गिरे

Spread the love

बिल्सी। नगर के बाईपास मार्ग पर शुक्रवार को दीननगर शेखपुर चौराहा के पास एक ट्रक ने बिजली के खंभे से टकरा दिया। हादसे में तीन बिजली के खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए और विद्युत तार भी फैल गए। सौभाग्य रहा कि तारों की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब ट्रक बिल्सी नगर से दीननगर शेखपुर चौराहा होते हुए ईट भट्टे की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पास-पास लगे तीन खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए और तार सड़क पर फैल गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बिल्सी पुलिस और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आवागमन को सुरक्षित किया। विद्युत विभाग को भी सूचना दे दी गई, लेकिन तार टूटने और खंभे गिरने से क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग इस घटना से चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बाईपास मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!