Breaking News

बिल्सी: हिंदू महासंघ ने गौशालाओं की बदहाली और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Spread the love


बिल्सी। जिले की गौशालाओं की खराब आर्थिक स्थिति और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से जिले की गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि गौशालाओं में गौमाता और नंदी महाराज की हालत अत्यंत दयनीय है। अधिकांश गौशालाओं में नियमित आहार और दवाइयों की कमी है, वहीं चिकित्सा व्यवस्था भी बहुत खराब है। कार्यकर्ताओं ने तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दीपू चंद्र दास की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही, बिना आईडी प्रूफ भारत में रह रहे लोगों और रोहिंग्या या अन्य बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की घटनाओं पर कड़े कदम उठाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पृंस देव शर्मा, अनुज मिश्रा, सतेंद्र सिंह, रमेश्वर दयाल, अमित पाठक, शिव कुमार, प्रमोद मिश्रा, रितिक देव और विनोद भारद्वाज सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी की बेटी शीतल देवल को ‘भारत सम्मान पुरस्कार’

Spread the loveशिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, शिशु …