Breaking News

रेलकर्मी पैट्रोलिंग के दौरान लापता, शव गंगा में मिला

Spread the love

उझानी (कासगंज)।

संवाददाता:
कोतवाली क्षेत्र के बन कछला ब्रिज रेलवे स्टेशन पर पैट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान लापता हुए युवक अरविंद पुत्र यादराम का शव शनिवार को गंगा नदी में उतराता मिला। अरविंद कासगंज जनपद निवासी था और निजी तौर पर रेलकर्मी मदनलाल के साथ काम करता था।
जानकारी के अनुसार, अरविंद 19 दिसंबर को ड्यूटी के लिए आया था, लेकिन घर वापस नहीं लौट सका। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद गंगा नदी में गिरने की आशंका के आधार पर उसकी तलाश शुरू की थी।
शनिवार सुबह कछला गंगाघाट से कई किलोमीटर दूर, ननाखेड़ा गांव के समीप शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गंगाघाट ले आई। परिजन शव देखकर शिनाख्त की और हत्या का आरोप किसी ठेकेदार पर लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के पास मौजूद रुपये गायब थे।
कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अरविंद पैट्रोलिंग के दौरान पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण और विधिक कार्रवाई स्पष्ट होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …