Breaking News

शीतलहर और घने कोहरे के चलते यूपी के सभी स्कूल 4 दिन बंद

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को 4 दिनों के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में संचालित सभी प्रकार के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालय दिनांक 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश समस्त मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह के समय घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में स्कूल बंद रहने से लाखों छात्रों को राहत मिली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!