
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर में आयोजित स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट “एरिदमिया 2025” की ऑडी में हुई कल्चरल नाइट में मेडिकल छात्रों ने ठंड के बावजूद अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा।
कार्यक्रम का शुभारंभ एरिदमिया की कन्वीनर एवं पैथोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी के साथ डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. इमरान, डॉ. दीप्ति, डॉ. जसप्रीत और डॉ. प्राची ने मां सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
सोलो डांस: टीम उड़ान प्रथम, टीम अंत्यालोक द्वितीय, टीम वीटल बीट्स और टीम देजाव्यू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर।
सोलो सिंगिंग: एमबीबीएस थर्ड ईयर की देबोलीना दास और सेकेंड ईयर की श्रेया विजेता, फोर्थ ईयर की अनुषा ओजी और थर्ड ईयर के अंगद खेरा द्वितीय, फोर्थ ईयर के प्रशांत जैन, विदुषी मिश्रा और फर्स्ट ईयर की प्रभनूर कौर तृतीय स्थान पर।
पिक्शनरी: फाइनल ईयर 2021-22 प्रथम, इंटर्न्स 2020-21 द्वितीय, प्रथम वर्ष 2025-26 तृतीय स्थान पर।
ऐड मेकिंग: बैच 2021-22 की टीम एडीएचडी प्रथम, टीम फुकरे और टीम एवेंजर्स द्वितीय, टीम पिक्सेल पंच और टीम मेडफ्लुएंसर्स तृतीय स्थान पर।
कॉमेडी स्किट: अर्णि जैन, प्रज्ञा जैन, कार्तिकेय, अर्नव जैन, सोमिल जैन, यश डागा और संचित मित्तल की टीम प्रथम, सत्र 2023-24 की टीम द्वितीय, 2024-25 के अनिकेत जैन तृतीय स्थान पर।
शिल्पकार प्रतियोगिता: इंटर्न बैच (2020-21) के अंशुल सराफ एवं सारांश जैन प्रथम, बैच (2021-22) की नंदिनी, मोहित, सृष्टि दुबे एवं स्वाति और बैच (2024-25) की श्रेय गुप्ता एवं श्रुति गुप्ता द्वितीय, बैच (2022-23) की लावणी एवं सांभवी और बैच (2024-25) की कीर्ति चोपड़ा एवं लोकेश तृतीय।
ग्लास पेंटिंग: बैच (2021-22) की रिधिमा और प्रिया प्रथम, बैच 2022-23 की देवांशी राघव और श्रेया द्वितीय, बैच (2021-22) की निष्ठा और अनन्या तृतीय।
उल्लेखनीय है कि एरिदमिया 2025 में फर्स्ट ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक के मेडिकल छात्रों ने स्पोर्ट्स और कल्चरल दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Budaun Amarprabhat