Breaking News

ग्राम भर कुइयां : हरप्रसाद सिंह पटेल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने पर सम्मान समारोह

Spread the love


संवादाता गोविंद देवल
बदायूं ग्राम भर कुइयां। ग्रामवासियों ने हरप्रसाद सिंह पटेल के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने की खुशी में राजपाल सिंह पटेल के यहां सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी अतिथियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
सम्मान समारोह में ग्रामवासी एवं परिवार के सभी सदस्यों ने पटेल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरप्रसाद सिंह पटेल ने भाजपा पार्टी, देश और क्षेत्र के विकास में योगदान देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सेवा भाव से काम करेंगे और ग्रामवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …