Breaking News

आसफपुर पुलिस चौकी पर चला वाहन चेकिंग अभियान, दुपहिया चालकों में मचा हड़कंप

Spread the love

संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय नवनिर्मित पुलिस चौकी परिसर में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, आकाश ढाका सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की। इस दौरान क्षेत्र के पुराने राजनीतिक गांव मन्नू नगर निवासी एक युवक की मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर संख्या यूपी 22 वी 3862 सहित कई अन्य वाहनों के चालान काटे गए।
चालान की कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालकों ने अपने बचाव में क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों का परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। पुलिसकर्मियों ने पूरी कर्मठता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस वाहन चेकिंग अभियान से दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!