Breaking News

बदायूँ में जनवरी से मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार आयोजित की जाएंगी ग्राम चौपालें

Spread the love

संवादाता गोविन्द देवल
बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त विकास खंडों में 02 जनवरी से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित कराई जाएगी, जिसमें ग्रामों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम चौपाल आयोजित करने हेतु त्रैमासिक रोस्टर तैयार किया गया है। इसके साथ ही जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त (स्वतः रोजगार व श्रम रोजगार) और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे किसी एक विकास खंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करें।
ग्राम चौपालों वाले गांवों में 03 दिन पूर्व सफाई अभियान चलाकर आवश्यक सफाई सुनिश्चित करने और ग्राम चौपाल के दौरान नामित अधिकारियों द्वारा किसी एक स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
यह पहल ग्राम स्तर पर जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!