Breaking News

वक्फ़ सम्पत्तियों का विवरण दर्ज कराने की तिथि बढ़ी, बदायूँ में पोर्टल फ़ीडिंग सेंटर स्थापित

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि एकीकृत वक्फ़ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम के तहत उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल पर मौजूदा वक्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने की तिथि अब 15 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है।
जनपद स्तर पर सुविधा के लिए चार सुन्नी और एक शिया वक्फ़ कोआर्डिनेटर तैनात किए गए हैं। साथ ही, मुतवल्ली अपनी वक्फ़ सम्पत्ति का विवरण दर्ज कराने के लिए उम्मीद पोर्टल फ़ीडिंग सेंटर मदारसा आलिमा जनाब, लालपुल, बदायूँ में उपस्थित हो सकते हैं। यहां मुतवल्ली आवश्यक कागजात लेकर अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं या स्वयं भी फ़ीड कर सकते हैं।
उम्मीद पोर्टल पर वक्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए सुन्नी एवं शिया सेंटरल वक्फ़ बोर्ड, लखनऊ के दो उच्चाधिकारी अप्रूवर और मुख्य कार्यपालक/कार्यपालक अधिकारी/मास्टर ट्रेनर चेकर के रूप में नामित किए गए हैं।
जनपद के बड़े औकाफ़ से संबंधित मुतवल्ली और नोडल/कोआर्डिनेटर इस प्रकार हैं:
सुन्नी वक्फ़ बोर्ड: अनीस अहमद (9719453965), जावेद अहमद (8433114873), नूर मुहम्मद (9528322786), इबादुर रहमान (9319367973)
शिया वक्फ़ बोर्ड: जाबिर जैदी (8439501230)
ये नोडल/कोआर्डिनेटर अन्य मुतवल्लियों से संपर्क कर उम्मीद 2025 पोर्टल पर वक्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड कराएंगे।
उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए मुतवल्ली किसी भी कार्य दिवस में ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या 86, कलेक्टरेट, बदायूँ में कम्प्यूटर जानकार व्यक्ति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!