Breaking News

बिल्सी तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में सात पदाधिकारी निर्विरोध, महासचिव पद के लिए मतदान

Spread the love

बिल्सी। छह जनवरी को होने जा रहे तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष सहित सात पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। अब केवल महासचिव पद के लिए मतदान किया जाएगा।
चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश कुमार विसारिया, उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीराम, सहसचिव पद के लिए अरविंद कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिओम और ऑडिटर पद के लिए वीरपाल सिंह ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया। इस कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
महासचिव पद के लिए ज्ञानसिंह त्यागी, बृजेंद्र भानु सिंह और सोनू सक्सेना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मतदान 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा, जिसमें लगभग 86 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतों की गिनती और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …