Breaking News

बिल्सी में टूटे बिजली पोलों को लेकर नागरिकों का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित शेखपुर चौराहे के पास पांच दिन पूर्व एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन बिजली पोलों को तोड़ दिया था। इसके बाद से आसपास के मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोग कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। विभागीय उदासीनता के चलते मंगलवार को नाराज नागरिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नए पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की तत्काल मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अंधेरे के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग और पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग थे: सुरेश चंद्र, रूम सिंह, विनोद, मुकेश, राहुल, इकरार, अंगूरी देवी, मिथलेश देवी, महेश, राजू सागर, तेज सिंह, अमन, रामसनेही, पातीराम, खुशी राम, मटरू लाल, सलोनी, पप्पू, अंकित, अवि, आकाश, राजीव आदि।
नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!