Breaking News

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Spread the love

गोविंद देवल, संवाददाता
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, बदायूं का मंडलीय एवं जनपदीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जनपद के शीर्ष अधिकारियों से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई दी तथा शिक्षकों की लंबित मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। इसके अलावा वित्त एवं लेखा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य प्रतिनिधि अमित शर्मा से भी भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं और शैक्षिक व प्रशासनिक विषयों पर संवाद किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, बदायूं के जिला अध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह, मंडलीय संयुक्त मंत्री हरपाल, जिला महामंत्री फरहत हुसैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन यादव, संयुक्त मंत्री मोहम्मद बकारुद्दीन, मीडिया प्रभारी जमील अहमद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, अकबर अली खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने उम्मीद जताई कि नववर्ष में शिक्षकों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान होगा और शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने भी शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …