Breaking News

फरीदपुर के भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, सर्किट हाउस में अचानक तबीयत बिगड़ी

Spread the love

बरेली )। बरेली जिले के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को दोपहर में निधन हो गया। वे सर्किट हाउस में पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब सवा घंटे तक चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे बच नहीं सके।
डॉ. श्याम बिहारी लाल 60 वर्ष के थे। वे फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने थे। परिवार में उनकी पत्नी मंजू लता, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
मेडिसिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर विमल भारद्धाज ने बताया कि विधायक को दिल का दौरा पड़ा था और उनके बीपी व पल्स रुक चुके थे। अस्पताल में CPR और वेंटिलेटर पर इलाज किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना के बाद अस्पताल के पीछे विधायक के घर पर डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ देवयानी समेत कई आला अधिकारी और भाजपा नेता पहुंचे। भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विधायक को लेकर यह भी याद किया जा रहा है कि 9 दिसंबर को वे फरीदपुर जाते समय टोल प्लाजा पर रोक दिए गए थे। विधायक ने टोल कर्मचारियों की देरी और अव्यवस्था को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद टोल प्रबंधन ने महिला कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इस घटना को लोग विधायक की सख्ती और जनप्रतिनिधि सम्मान की रक्षा के उदाहरण के रूप में देखते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!