Breaking News

बदायूं : लावेला मार्ग जगमगाया, डिवाइडर लाइट बनीं शहरवासियों के लिए नए साल का तोहफा

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। लावेला चौक से महाराणा प्रताप चौक (कचहरी मार्ग) तक अंधेरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा डिवाइडर लाइटें लगवा दी गई हैं। इस जनहित कार्य का उद्घाटन समारोह सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के अनुरोध पर चेयरमैन फात्मा रज़ा ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकार करते हुए नए साल के अवसर पर शहरवासियों को यह सौगात दी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने की। दोनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बटन दबाकर लावेला मार्ग पर लगी डिवाइडर लाइटों का शुभारंभ किया।
जैसे ही डिवाइडर पर लगी एलईडी और तिरंगा लाइटें जलीं, लावेला चौराहे से कचहरी मार्ग तक पूरा इलाका रोशनी से नहा उठा। मार्ग के उजाले से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा का आभार जताया।
नगर पालिका द्वारा लावेला चौराहे से कचहरी तक कुल 30 ऑक्टाबोनल सिंगल आर्म पोल लगाए गए हैं, जिन पर तिरंगा लाइटें भी स्थापित की गई हैं। इस पूरे कार्य पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आई है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ फात्मा रज़ा को वोट दिया है, वह उसी विश्वास के अनुरूप बदायूं शहर के विकास कार्य कर रही हैं, यह सराहनीय है। वहीं चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना है। आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी प्रकाश व्यवस्था, सड़क सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में सभासद अनवर खां, नवैद खां, रवि, श्याम पाल सिंह, उमा शंकर, हारून गौस, मुकेश साहू, अबरार अहमद, मनोज कश्यप, ग्रीश शुक्ला, मनोज चन्देल, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, रजनेश, महेश बाबू, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, परवेज, महेश, गजेन्द्र शाक्य, विक्की, सुरेन्द्र, जफर अली, शाकिर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the loveबदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक …

error: Content is protected !!