Breaking News

आसफपुर : ऑन सोर्स रेवेन्यू पर पंचायत सहायकों व सचिवों को मिला दो दिवसीय प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता : दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड आसफपुर में “ऑन सोर्स रेवेन्यू” विषय को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विकास खंड स्तर पर समस्त पंचायत सहायकों एवं पंचायत सचिवों के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनकी स्वयं की आय सृजन की क्षमता को मजबूत करना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रूपेंद्र पटेल, अमरीश पटेल एवं उमा रानी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने ऑन सोर्स रेवेन्यू से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों का उपयोग कर आय बढ़ा सकती हैं। इस दौरान ग्राम पंचायतों की आर्थिक मजबूती, कर एवं शुल्क संग्रह, तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 जनवरी 2026 से 03 जनवरी 2026 तक चला, जिसमें विकास खंड आसफपुर से भगवान किशोर, विकास दीप शर्मा, सुशील कुमार सहित क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव संग्रामपुर के पंचायत सहायक रहवर अली, दीपक यादव, मनोज कुमार, यशपाल, तवस्सुम, कनक वर्मा, शांति देवी, शैली उपाध्याय, ओमवती, ज्योति सागर, सुरेन्द्र कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रतिभा, कासिम अली, नरेंद्र कुमार समेत क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य प्रशिक्षक रूपेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर राजस्व बढ़ाने के नए रास्ते तलाशना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है, ताकि ग्राम पंचायतें विकास की दिशा में और अधिक सशक्त बन सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!