Breaking News

आसफपुर क्षेत्र से 135 श्रद्धालुओं का जत्था श्री बालाजी मेहंदीपुर के लिए रवाना

Spread the love


आसफपुर (बदायूं)।
क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला, जब आसफपुर क्षेत्र के गांव भोजपुर, सीकरी, गंगागढ़, बसौमी आदि गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था श्री बालाजी मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुआ।
श्रद्धालु रामभजन व प्रेमपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 135 महिला–पुरुष भक्तों का यह समूचा जत्था रविवार तड़के आसफपुर क्षेत्र के गांव भोजपुर व सीकरी से अपने निजी ट्रैक्टर–ट्रॉली द्वारा रवाना हुआ। रवाना होते समय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और जय बालाजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
यह जत्था बिसौली से कछला गंगा घाट, कासगंज, सोरों, एटा, हाथरस होते हुए श्री बालाजी मेहंदीपुर धाम पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करेंगे।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह श्रद्धा और अनुशासन के साथ की जा रही है। गांव के लोगों ने जत्थे के सकुशल यात्रा और सफल दर्शन की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!