Breaking News

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मॉडल राशन दुकान का किया शिलान्यास, 15 लाख की सीसी सड़क का लोकार्पण

Spread the love


बदायूं।
सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किट सितावनगर में मॉडल राशन दुकान का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मोहल्ला नेकपुर में विधायक निधि से निर्मित लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सितावनगर में मॉडल राशन दुकान के निर्माण से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार द्वारा निर्मित इस दुकान पर सरकारी दरों पर राशन के साथ-साथ रोजमर्रा की घरेलू आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राशन व्यवस्था उच्च गुणवत्ता की हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें। वर्तमान में डबल इंजन सरकार गरीबों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है और सदर विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
वहीं, मोहल्ला नेकपुर में सीसी सड़क के लोकार्पण के अवसर पर विधायक ने कहा कि इस सड़क की क्षेत्रवासियों को लंबे समय से आवश्यकता थी। बदायूं नगर में विधायक निधि एवं डूडा के माध्यम से लगातार सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उनका प्रयास है कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर ग्राम सितावनगर में मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, आर्येंद्र पटेल, महेश पाल, अंकित शाक्य, हरवश पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अरुण प्रकाश, मनोज चंदेल, के.एल. गुप्ता, डी.वी. सिंह, रामनरेश गौतम, प्रेमलता सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया, नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता — गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!