बिसौली।
सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के मैदान पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन मंगलवार को रामराज तिलक के भव्य प्रसंग के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा वाचक प्रेममूर्ति पंकज मिश्र ने श्रीराम कथा का अत्यंत भावपूर्ण एवं संजीव वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा के दौरान रामायण के उत्तरकांड का महत्वपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसमें वनवास एवं लंका विजय के उपरांत भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का मार्मिक वर्णन किया गया। कथा वाचक ने बताया कि भगवान राम के राजतिलक के साथ ही तीनों लोकों में सुख-शांति का संचार होता है, समस्त शोक दूर होते हैं और आदर्श रामराज्य की स्थापना होती है।
रामराज तिलक के प्रसंग पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा के अंतिम दिवस पर मुख्य यजमान सत्यदेव मिश्रा, गोविंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंडित श्याम पाल पाठक, बृजेश शंखधार, सत्यपाल शर्मा, सुभाष चौधरी, पंकज शर्मा, टिंकू कटिया, रामबहादुर शंखधार, मनोहर गुप्ता, विनीत कटिया, हरद्वारी लाल नेताजी, राजेश शंखधार, शैलेश पाराशरी, श्रीकृष्ण फूल माली, अवनीश पाठक, संजीव पाठक, निर्भय सक्सेना, हरविलास शर्मा, आयुष कटिया, विवेक काकुष्ठ, नीरज शर्मा, उषा मिश्रा, शिवि शर्मा, पूनम शर्मा, चंद्रमुखी, प्रसुनिका शर्मा, नेहा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता — गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat