Breaking News

कालसेन बाबा मंदिर स्थित अस्थायी रैन बसेरे का नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Spread the love

:
संवाददाता : गोविंद देवल
उसहैत। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्थानीय कालसेन बाबा मंदिर परिसर में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरा का बुधवार सांयकाल करीब 7 बजे दातागंज के नायब तहसीलदार दक्षिणी छबिराम सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरे में ठहरने वाले जरूरतमंदों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के बाबू राहुल को मौके पर बुलाकर ठंड के मौसम में जलाए जा रहे अलाव की स्थिति और उनकी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ठंड से बचाव के लिए किसी भी गरीब या निराश्रित व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चेयरमैन एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर सूखी लकड़ी की व्यवस्था कर नियमित रूप से अलाव जलवाए जाएं तथा रैन बसेरे में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और उम्मीद जताई कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!