Breaking News

बार काउंसिल प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी ने बिसौली में अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान
बिसौली। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के प्रत्याशी एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता अतुल कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बिसौली तहसील परिसर पहुंचकर स्थानीय अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया और आगामी बार काउंसिल चुनाव में समर्थन व वोट देने की अपील की।
इस दौरान अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने अपने अधिवक्ता जीवन में सदैव अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखा है और भविष्य में भी अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान व समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे उन्हें वरियता क्रम में अपना अमूल्य वोट देकर मजबूत समर्थन प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से प्रत्याशी को अवगत कराया, जिस पर श्री द्विवेदी ने उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, सुधाकर सक्सेना, अल्ताफ हुसैन, बलबीर यादव, जावेद खान, हरिओम शर्मा, सचिन सक्सेना, नाजिम खान, सतपाल यादव, कमर अब्बास, रोहित शर्मा, धीरज गोस्वामी, नवीन शर्मा, विवेक तिवारी, इकरार अहमद, संजीव सक्सेना, युधिष्ठिर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!