Breaking News

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बैंक मैनेजर पर दुर्व्यवहार का आरोप, तहसील में प्रदर्शन

Spread the love

संवाददाता : आई एम खान
बिसौली। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के प्रबंधक प्रशांत किशोर पर अभद्रता व दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को महिलाओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी शिकायत प्रशासन के समक्ष रखी।
महिला सदस्यों ने उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव को शिकायती ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बैंक मैनेजर द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और उन्हें घंटों तक बैंक में बैठाए रखा जाता है।
महिलाओं का कहना है कि सरकारी योजनाओं तथा सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) के भुगतान में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर धनराशि नहीं मिल पा रही है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान रामवती, मिथिलेश, कंचन, रेशमा, भूरी, ज्ञानवती, बेगमवती, ममता, सूरजमुखी, हेमलता, मुन्नी, निथलेश सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!