Breaking News

जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

Spread the love

सहसवान (बदायूं)।
कोतवाली पुलिस ने प्रधानी चुनाव को लेकर हुई मारपीट के मामले में जानलेवा हमले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव बाजपुर में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला किया था।
घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना के दौरान शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद आरिफ पुत्र इंतजार निवासी गांव बाजपुर और चमन पुत्र दिलावर निवासी गांव बाजपुर को नगला चोई की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, कांस्टेबल विजय कुण्डू, अवनेश कुमार, उमाशंकर, अजीत कुमार, देवेन्द्र कुमार और रोहित तोमर शामिल रहे।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!