Breaking News

जलभराव से त्रस्त दुकानदार का अनोखा विरोध, पोस्टर लेकर सड़क पर उतरा

Spread the love


सहसवान (बदायूं)।
एलआईसी से मोहल्ला गोपालगंज जाने वाले मार्ग पर बीते तीन वर्षों से जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान एक दुकानदार युवक ने शनिवार को पोस्टर लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। लगातार जलभराव के कारण उसकी दुकान खुल नहीं पा रही है, जिससे उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे दुकानदार का कहना था कि कई बार नगर पालिका से समस्या के समाधान की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने पोस्टर के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नगर पालिका सड़क और नाले का निर्माण नहीं करा सकती है, तो उसे नौकरी दे दी जाए ताकि वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।
वहीं, इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए टेंडर पास हो चुका है। हालांकि, पानी की निकासी के लिए सही ढलान (स्लोप) न होने के कारण निर्माण कार्य में तकनीकी बाधा आ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराकर नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने भी शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!