Breaking News

बिल्सी: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली परिसर में महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में उपस्थित लोगों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने शपथ दिलाई और बच्चों के अधिकार, उनकी सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के तरीकों की जानकारी दी।
टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह सेवा 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध है। किसी भी बच्चे के साथ शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति या हिंसा जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत इस नंबर पर दी जा सकती है, जिससे संकट में फंसे बच्चों को त्वरित सहायता मिल सके।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित किए गए और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। टीम की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉली ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गीता पांडे और दुर्वेश ने भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …